अतीक अहमद के बेटे की कार के एक्सीडेंट के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की बारीकी से जांच की. तलाशी के दौरान कार से दो उपन्यास, सवार लोगों का सामान, गुटका और इत्र की शीशी मिली. टीम ने बरामद सभी चीजों को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए भेज दिया है.
