घुटनों पर बैठे IPS केके विश्नोई… बरेली SP अंशिका वर्मा ने फिर डाली वरमाला; बजा कैलाश खेर का ये गाना

घुटनों पर बैठे IPS केके विश्नोई… बरेली SP अंशिका वर्मा ने फिर डाली वरमाला; बजा कैलाश खेर का ये गाना

जोधपुर में आज यूपी कैडर के दो आईपीएस अधिकरी शादी के बंधन में बंध गए. आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ. इस खास मौके पर शहर के गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी, परिवारजन और मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

बारात सर्किट हाउस से धूमधाम के साथ रवाना हुई, जिसमें बैंड-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. हर तरफ खुशी और उल्लास का माहौल था. वहीं इस भव्य शादी समारोह के बीच एक भावुक क्षण भी सामने आया.

यूपी के संभल में एसपी के पद पर तैनात आईपीएस केके विश्नोई ने घुटने के बल बैठकर बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा से वरमाला डलवाई. जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. कैशल खेर का गाना हे री सखी मंगल गाओ री… बहने लगा. दोनों ने हाथ जोड़कर प्रणाम कर सभी का आशीर्वाद लिया

मां ने ऐसे दिया IPS बेटे को आशीर्वाद

जानकारी के अनुसार बारात रवाना होने से पहले दूल्हे की मां ने अपने आईपीएस बेटे को स्नेह और आशीर्वाद के रूप में स्तनपान कराया. इस अनोखे और भावनात्मक पल ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं. मां और बेटे के इस गहरे रिश्ते की झलक ने समारोह को और भी खास बना दिया और यह दृश्य पूरे कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा.

Ips Krishna Kumar Bishnoi Anshika Verma Wedding

कहां हुई शादी?

शादी समारोह शहर के ऐतिहासिक अजित भवन में आयोजित किया जा रहा है, जहां सभी पारंपरिक वैवाहिक रस्में पूरी की जा रही हैं. इसके अलावा, अगले दिन लहरिया रिसोर्ट में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की संभावना है. समारोह के दौरान परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशी से झूमते नजर आए. पारंपरिक संगीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया.

आईपीएस केके विश्नोई संभल के एसपी हैं. वहीं आईपीएस अंशिका वर्मा बरेली की एसपी हैं. दोनों यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. पहले रेंज रोवर, फिर घोड़ी से बारात लेकर आईपीएस बिश्नोई जोधपुर के अजीत भवन पहुंचे, जहां बारातियों और परिजनों ने जमकर डांस किया. बारात पूरे पारंपरिक रीति रिवाज से पहुंची.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit