NASA Artemis 2 Moon Mission Live Updates: नासा का आर्टेमिस II मिशन आज 2 अप्रैल 2026 की सुबह 3:54 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाला है. यह 54 साल से ज्यादा समय बाद इंसानों को चंद्रमा की ओर ले जाने वाला पहला मिशन है. इसमें जाने वाले चार एस्ट्रोनॉट हैं- मिशन कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीन कोच और जेरेमी हैनसेन.