एनएचएआई ने वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के तहत भरूच में नर्मदा नदी पर देश का पहला 8-लेन केबल-स्टेड ब्रिज मात्र 34 महीनों में तैयार किया है. 2.92 किमी लंबे इस पुल में आधुनिक इंजीनियरिंग और एयरोडायनामिक डिजाइन का उपयोग किया गया है. यह संरचना न केवल गुजरात और महाराष्ट्र के बीच यात्रा का समय घटाएगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देकर आधुनिक भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी.