केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज और कल के लिए सिलीगुड़ी के दौरे पर हैं, जो ‘चिकन नेक’ नाम से मशहूर उस 22 किलोमीटर चौड़े संकरे कॉरिडोर का हिस्सा है जो पूर्वोत्तर को बाकी भारत से जोड़ता है और चीन, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं से घिरा है. शाह SSB फ्रंटियर मुख्यालय जाकर कई सीमा सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जवानों से मिलेंगे. शनिवार को वह एक हाईलेवल बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
