छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत; 5 की हालत नाजुक

Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा क्षेत्र के तेरियांमार तिराहा पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले ट्रक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान सगोरिया गजराज यादव (24) और भडाटोर निवासी दीपा लोधी (15) के रूप में हुई है. गजराज ने मौके ही, जबकि दीपा जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद रास्ते में दम तोड़ दिया. इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें राजाराम लोधी (35), प्रिंस लोधी (10 ), उषा लोधी (30) निवासी भडाटोर एवं चंदू यादव (23) निवासी शहपुरा शामिल हैं. सभी घायलों को बक्सवाहा में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा गया है.

ट्रक ने बाइकों को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि सभी लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेरियांमार तिराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे के बाद घायलों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे उपचार में देरी हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों को जिला अस्पताल भेजने में काफी इंतजार करना पड़ा.

एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल उठाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि बक्सवाहा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है. पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण गंभीर घायलों को तुरंत बेहतर उपचार नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है. लोगों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त संसाधन और स्टाफ होता, तो घायलों को समय पर इलाज मिल सकता था.

ये भी पढ़ें: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद हाई अलर्ट, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द उपद्रवियों ने सेक्टर 63 थाने पर किया पथराव-Video

हिरासत में आरोपी ड्राइवर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है. थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रक द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मारी गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version