जबलपुर: सिहोरा के दुर्गा मंदिर में आरती के समय विवाद, 2 पक्षों के बीच मारपीट-पथराव, भारी पुलिस बल तैनात

जबलपुर: सिहोरा के दुर्गा मंदिर में आरती के समय विवाद, 2 पक्षों के बीच मारपीट-पथराव, भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार देर रात मां दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट की गई और मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई. वहीं पत्थरबाजी होने से इलाके में तनाव फैल गया. इस दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए. जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

दरअसल यह मामला जबलपुर से 45 किलोमीटर दूर सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आजाद चौक का है. यहां गुरुवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट की गई और मंदिर परिसर में लगी लोहे की ग्रिल को नुकसान पहुंचाया गया.

दो पक्ष आमने-सामने

घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद ने उग्र रूप लेते हुए पथराव का रूप ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस की गोले छोड़ने पड़े. वहीं अब सुरक्षा को देखते हुए जबलपुर से भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया है.

धारा 144 लागू

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर कलेक्टर भी मौके पर पहुंच रहे हैं. हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया और धारा 144 लागू कर दी गई है. सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

एहतियात के तौर पर आजाद चौक और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. देर रात तक पुलिस गश्त जारी रही और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई. स्थानीय लोगों के अनुसार आजाद चौक क्षेत्र पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं.

एक ही समय पर आरती और नमाज

बताया जा रहा है कि घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर चल रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और ग्रिल तोड़े जाने के बाद पथराव में बदल गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. प्रशासन ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है, साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit