जब डेढ़ साल तक नशे में डूबे रहे आमिर खान, ऐसा था पहले तलाक के बाद एक्टर का हाल

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिश कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान पर्सनल लाइफ के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. दोनों के दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं. जब एक्टर का रीना दत्ता से तलाक हुआ तो इससे वो बुरी तरह टूट गए थे. इसका असर न सिर्फ मेंटल हेल्थ पर हुआ बल्कि आमिर खान ने खुद की फिजिकल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाया. वो तकरीबन 1.5 साल तक नशे में डूबे रहे थे.

रीना दत्ता और आमिर खान ने 2002 में आपसी सहमति से अलग होने की बात कही थी, लेकिन आमिर खान इसके बाद बेहद अकेले हो गए थे और धीरे-धीरे वो नशे की गिरफ्त में चले गए. इस बारे में आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की.

रीना दत्ता संग हुई थी लव मैरिज

आमिर खान और रीना दत्ता की शादी 1986 में हुई थी. ये दोनों की लव मैरिज थी और उस वक्त आमिर खान महज 21 साल के थे. 1993 में जुनैद खान और 1997 में इरा खान का जन्म हुआ.आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक शादी के तकरीबन 16 साल बाद हुआ था.

शराब के नशे में डूबे आमिर खान

साल 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बात करते हुए कहा था, “रीना के चले जाने के बाद जब घर में कौन नहीं था तो मैं अकेलापन महसूस कर रहा था, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं. उस दिन मैंने पूरी बोतल पी ली और फिर तकरीबन डेढ़ साल तक ये हर रोज चलता रहा. मैं रोज रात को शराब पीता…मैं सोता नहीं था, बेहोश हो जाता था.”

दूसरा तलाक 2021 में हुआ

रीना दत्ता से 2002 में रिश्ता टूटने के बाद तकरीबन 3 साल बाद 2005 में आमिर खान ने किरण राव से शादी की, लेकिन ये शादी भी तकरीबन 16 साल तक ही चली. दोनों का 2021 में तलाक हो गया. इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है.

तीसरी शादी करने जा रहे आमिर

आमिर खान और किरण राव का तलाक हुए तकरीबन 4 साल हो चुके हैं. अब एक्टर अपनी लाइफ को फिर से नए सिरे से शुरू करने वाले हैं. लंबे समय से वो गौरी स्प्रैट को डेट करने को लेकर चर्चाओं में थे. इसके बाद उन्होंने ये खुद स्वीकार किया कि वो उनके साथ रिश्ते में हैं. अब आमिर खान गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version