जमीयत कार्यकारिणी की बैठक का आगाज, UCC समेत कई अहम मुद्दों पर होंगे फैसले

जमीयत कार्यकारिणी की बैठक का आगाज, UCC समेत कई अहम मुद्दों पर होंगे फैसले

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार दोपहर केंद्रीय कार्यालय में अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में शुरू हुई. बैठक में देश और समुदाय के समक्ष उपस्थित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सामुदायिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श जारी है. बैठक के प्रारंभ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पिछली कार्यवाही का वाचन किया. उसकी पुष्टि के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा का सिलसिला शुरू हुआ.

बैठक में मदरसा की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों, समान नागरिक संहिता के नाम पर संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिशों, सामाजिक सुधार के लिए आवश्यक कदमों तथा मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श किया जा रहा है.

कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन

इसके अलावा देश में सांप्रदायिक राजनीतिक दलों के समर्थन और उनके साथ सहभागिता के मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पुरानी और सिद्धांत आधारित नीति की रोशनी में संगठन का स्पष्ट और प्रभावी रुख सामने लाया जाएगा, ताकि जमीयत से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन मिल सके.

पहले सत्र में ये लोग हुए शामिल

बैठक के प्रथम सत्र में अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और महासचिव मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के अलावा दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद सलमान बिजनौरी, कोषाध्यक्ष मौलाना कारी शौकत अली, स्थायी समिति के अध्यक्ष मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, नायब अमीर-ए-हिंद मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी, मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, मौलाना अब्दुल कवी हैदराबाद, मौलाना अब्दुल्लाह मारूफी, मौलाना नियाज अहमद फारूकी, हाजी मोहम्मद हारून, मौलाना मोहम्मद इब्राहीम (केरल), मौलाना अब्दुल कादिर (असम) और मुफ्ती मोहम्मद जावेद इकबाल शामिल हुए.

कई वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

इनके अलावा मौलाना मोहम्मद नाजिम, मौलाना यह्या करीमी, मौलाना रफीक अहमद मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद आकिल, मुफ्ती मोहम्मद राशिद आजमी, मुफ्ती अब्दुर्रज़ाक अमरोहवी, मौलाना अब्दुल कुद्दूस पालनपुरी, मौलाना कलीमुल्लाह कासमी, हाफिज उबैदुल्लाह, हाफिज नदीम सिद्दीकी, मौलाना सिराजुद्दीन चिश्ती, मुफ्ती इफ्तिखार अहमद कासमी, मौलाना शम्सुद्दीन बजली, मौलाना सैयद सईद हबीब अहमद, डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी तथा मौलाना अशफाक अहमद काज़ी समेत अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit