जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. कार्यक्रम में फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मौजूद थे. हमलावर ने गोली चलाई, जिसमें सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई, जबकि फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित रहे. सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी कमल सिंह जम्वाल को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि वह खनन कारोबार से जुड़ा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
