‘जवानी में हिंदू-मुस्लिम एकता के पैरोकार’ थरूर ने सावरकर पर क्या लिखा है, पढ़िए

Shashi Tharoor On Veer Savarkar: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार को ठुकरा दिया है. ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सावरकर को लेकर थरूर की असली राय क्या है? शशि थरूर ने अपनी किताबों और लेखों में सावरकर के व्यक्तित्व के उन पहलुओं को उजागर किया है, जो आज की राजनीति में अक्सर चर्चा से गायब रहते हैं. एक जगह उन्होंने सावरकर के उस दौर का जिक्र किया है जब वे हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते थे और 1857 की क्रांति को मुगलों के झंडे के नीचे लड़ी गई लड़ाई बताते थे. वहीं, उन्होंने सावरकर के ‘हिंदुत्व’ के सिद्धांत का भी गहरा विश्लेषण किया है, जो धर्म से ज्यादा राजनीति और भूगोल पर आधारित था. पढ़‍िए, शशि थरूर ने वीर सावरकर के बारे में क्या-क्या लिखा है. (All Photos : PTI)

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version