‘जिन्हें डर था, उन्होंने हार मान ली’… बागियों-एजेंसियों पर जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- दिल्ली के आगे नहीं झुकेंगे

‘जिन्हें डर था, उन्होंने हार मान ली’… बागियों-एजेंसियों पर जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी, कहा- दिल्ली के आगे नहीं झुकेंगे

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के बागी नेताओं, केंद्रीय एजेंसियों पर तीखा हमला बोला. शनिवार (18 जुलाई) को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग ED का समन आते ही भाग जाते हैं वो दरअसल लड़ना ही नहीं चाहते.

उन्होंने कहा ‘ सबकी अपनी राय है, अपना अधिकार है. जिसे जहां जाना है जाए, लेकिन जैसे ही ED का समन आता है और आप भाग जाते हैं, तो साफ है कि आप लड़ना नहीं चाहते. आप डर गए हैं और डर की वजह से झुक गए हैं. अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, सब कुछ आपके पक्ष में है, तो ED के पास जाइए. मुझे भी 10 बार बुलाया गया, मैं नहीं भागा’.

‘मेरे खिलाफ कितनी FIR हैं मुझे खुद नहीं पता’

अभिषेक बनर्जी ने एजेंसियों के लगातार समन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें CID, STF और राज्य पुलिस ने कई बार बुलाया है. उन्होंने कहा ‘मेरे खिलाफ कितनी FIR हैं, मुझे खुद नहीं पता. 20, 25, 30 FIR दर्ज हैं. मैंने हाईकोर्ट में लिस्ट मांगी है, DGP से कहा है कि बताएं कितनी FIR हैं’.

‘झुकेंगे तो जनता के सामने, दिल्ली के सामने नहीं’

सांसद ने आगे कहा कि उन्हें किसी एजेंसी की सुरक्षा नहीं चाहिए. उन्होंने कहा ‘अगर आपने हार मान ली है और सोचते हैं कि ED, CBI, पुलिस के पास जाने से कुछ नहीं होगा, तो ये आपकी मर्जी’. उन्होंने कहा कि हमारे लिए ED की सुरक्षा जरूरी नहीं, हमारे लिए जनता की सुरक्षा जरूरी है. उन्होंने कहा अगर झुकेंगे तो जनता के सामने झुकेंगे. लोकतंत्र में झुकना है तो जनता के सामने. हम दिल्ली के सामने नहीं झुकेंगे’.

‘4 तारीख से पहले क्यों छोड़ कर नहीं गए’

पार्टी छोड़ने नेताओं द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोपों जिसमें दलबदल के लिए उन्हें दोषी ठहराया जाने की बात कही गई है इस पर अभिषेक बनर्जी ने कहा ‘यह सब एक स्क्रिप्ट है ना? अगर आप ऐसा कहेंगे तभी आप पुलिस और एजेंसियों से सुरक्षित रहेंगे. अगर आप अभिषेक बनर्जी को चार गालियां नहीं देंगे, तो पुलिस आपको जाने नहीं देगी. गालियां देने पर ही आप सुरक्षित रहेंगे’. उन्होंने कहा कि जो लोग 4 तारीख के बाद पार्टी छोड़ रहे हैं, वो 4 तारीख से पहले क्यों नहीं छोड़ गए? मैं पहले भी पार्टी में था.

‘वापस आओ, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा’

उन्होंने कहा कि 2024 में पार्टी ने 29 सीटें जीती थीं. तो अगर हार की जिम्मेदारी अभिषेक बनर्जी की है, तो 2024 में जीत की जिम्मेदारी भी अभिषेक बनर्जी की ही है. क्या आप यह बात मानेंगे?. उन्होंने कहा कि आप ममता बनर्जी के पास वापस आइए 24 घंटे के भीतर मैं अपना इस्तीफ़ा दे दूंगा. उन्होंने कहा इसे और कम कर देते हैं मैं 1 घंटे में इस्तीफा दे दूंगा आप वापस आ जाइये. उन्होंने बागी नेताओं से कहा कि आप यही कह रहे है ना कि अगर अभिषेक बनर्जी चले जाते हैं तो आप सब वापस आ जाएंगे? आप आइए, 3 बजे तक पहुंच जाइए और मैं 4 बजे तक चला जाऊंगा.

‘हार की जिम्मेदारी मेरी तो 2024 में मिली जीत का श्रेय भी मेरा’

अभिषेक बनर्जी ने कहा ‘जिन्हें आपत्ति है,अगर वो कहते हैं कि पार्टी के इस प्रदर्शन या हार के लिए सिर्फ अभिषेक बनर्जी ही ज़िम्मेदार हैं, तो 2024 में तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें जीतने का श्रेय मुझे भी जाता है. अगर हार में मेरी गलती है, तो जीत का श्रेय भी मेरा ही है. जिन्हें मुझसे परेशानी है मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वो समझें कि लोग मूर्ख नहीं हैं. आज 18 तारीख है, आप 19 तारीख को आइए, 20 तारीख को आइए, 21 तारीख को आइए, जब चाहें आइए, आज ही आइए. आप सब वापस जाइए और मैं एक घंटे के भीतर अपना इस्तीफा सौंप दूंगा.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit