ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों के कारण तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं. तेल की कीमतें मंगलवार को कम हुईं लेकिन पिछले महीने के मुकाबले ये अब भी बहुत ज्यादा हैं. तेल की बढ़ती कीमतों से वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ गई है.
