पश्चिम बंगाल की राजनीति का साइड इफेक्ट महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. अब यहां चर्चा हो रही है कि बीजेपी को टक्कर देने के लिए शरद पवार की एनसीपी का विलय कांग्रेस में किया जाए. इस ऑफर पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने संकेतों में कहा कि वे छाता रखेंगी या रेनकोट ये ‘बारिश’ शुरू होने के बाद तय किया जाएगा.