तारिक रहमान की यह जीत बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग चुनाव मैदान से बाहर है. चुनाव के दिन तारिक रहमान ने राजधानी ढाका के गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह करीब 9:30 बजे अपना वोट डाला था.
