India Afghanistan relations: अफगानिस्तान में भूकंप के बाद भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बात की. उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया. भारत ने तुरंत राहत सामग्री भी भेज दी. यह सब अफगानिस्तान की जनता के दिलों को छू गया. उन्होंने सोशल मीडिया में भारत की दोस्ती और मदद जमकर तारीफ की.
