CJP Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि संसद तक मार्च मंगलवार को भी जारी रहेगा. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में तनावपूर्ण हालात देखने को मिले. नीट (NEET) पेपर लीक मामले के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को ‘संसद चलो’ मार्च का आयोजन किया. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग भी किया.