दिल्ली के बवाना में दुकान में अंधाधुंध गोलीबारी, एक शख्स की मौत, 3 घायल

दिल्ली के बवाना में दुकान में अंधाधुंध गोलीबारी, एक शख्स की मौत, 3 घायल

दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना में गुरुवार शाम तीन हमलावरों ने एक दुकान के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और एक बच्चे समेत तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस हमले का कारण गिरोहों के बीच आपसी रंजिश होने का संदेह है.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) हरेश्वर स्वामी के अनुसार, हरवेली गांव में हुई इस घटना के बारे में पुलिस को पीसीआर फोन के माध्यम से सूचना मिली कि यहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने परिवार के सदस्य रवि भारद्वाज को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई.

एक शख्स की मौत

इस घटना में घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में रवि के पिता अनिल भारद्वाज (55), पड़ोसी राज कुमार (46) और एक आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बवाना थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जांच के लिए विशेष टीमें गठित

सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने और आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिनके हरियाणा की ओर भागने का संदेह है. रिश्तेदारों ने हमलावरों को 18 से 20 साल की उम्र का बताया. वे ग्राहक बनकर आए और फिर अचानक 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं.एक रिश्तेदार हरिओम ने बताया कि रवि काउंटर पर बैठा था जब उसे गोली मारी गई. एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि रवि का गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वह एक छोटी सी दुकान चलाता था और खेती और दूध बेचकर बिना किसी विवाद के अपना गुजारा करता था.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit