दिल्ली के सीलमपुर में 4 मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दिल्ली के सीलमपुर में 4 मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कपड़े की कई दुकानों में रविवार को भीषण आग लग गई. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि हमें शाम को सीलमपुर के शांति मोहल्ला इलाके में कपड़े की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली. शुरुआत में हमने दमकल की चार गाड़ियां भेजीं लेकिन आग अन्य दुकानों में भी फैल गई. अब तक, हमने आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी.

दुकानदार एजाज अहमद अंसारी ने बताया कि आग उनकी कपड़े की दुकान से शुरू हुई और धीरे-धीरे कई अन्य दुकानों में भी फैल गई. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पाया गया.

लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम चार बजे सूचना मिली थी कि पुराना सीलमपुर में एक कपड़े की दुकान में आग लगी है. सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची. पता चला कि चार सौ गज में बने चार मंजिला शापिंग कांप्लेक्स में भू-तल पर कपड़े की 15 दुकानें बनी हुई हैं. एक दुकान में एक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी.

दमकल की टीम को करनी पड़ी मशक्कत

वहीं अचानक से हुए धमाके से स्कूटी में आग लगी, जिससे दुकान में भी आग लग गई. देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भयानक थी कि लपटें ऊपरी मंजिल तक जा पहुंची, जिससे वहां भी आग लग गई. समय रहते यहां काम करने वाले लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

दहशत में स्थानीय लोग

कांप्लेक्स में कई दुकानें बंद थी और अंदर आग लगी हुई थी. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत देखने को मिली. धुएं की वजह से आखों में जलन होने लगी. इससे परेशान होकर आसपास के बहुत से लोग अपने घरों को बंद करके अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए.

रिपोर्ट: विकास शर्मा

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit