Delhi Red Fort Blast Live Updates: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक i20 कार में ब्लास्ट हो गया. पुलिस ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर रेड सिग्नल होने के कारण कार धीमे धीमे आगे बढ़ रही थी तभी उसके पिछले हिस्से में जोरदार विस्फोट हो गया और आसपास कुछ और गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.
