दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में ड्रग्स मामले की जांच के दौरान पुलिस रेड के बीच एक साउथ अफ्रीकी मूल की महिला ने कथित तौर पर बालकनी से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट से ड्रग्स, नकदी और संदिग्ध रासायनिक सामग्री भी मिली है.