दिल्ली में प्रदर्शन के चलते बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों को डीएमआरसी ने फिर से खोल दिया है. अब पूरे नेटवर्क पर एंट्री और एग्जिट दोनों सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं. पिछले चार दिनों से मध्य दिल्ली के 18 स्टेशनों पर प्रतिबंध लागू था, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
