दिल्ली: शालीमार बाग में फ्लाईओवर से महिला एडवोकेट ने लगाई छलांग, मौत…पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

दिल्ली: शालीमार बाग में फ्लाईओवर से महिला एडवोकेट ने लगाई छलांग, मौत…पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

Delhi Suicides: देश की राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली. शालीमार बाग इलाके के हैदरपुर मेट्रो स्टेशन के आसपास एक महिला ने कथित तौर पर फ्लाईओवर छलांग लगा दी. घायल अवस्था में महिला को तुरंत बैटरी रिक्शा के द्वारा मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका की पहचान 42 साल की रजनी के रूप में हुई है. महिला पेशे से एडवोकेट थी और स्वरूप नगर इलाके की रहने वाली थी. जानकारी के अनुसार, बाइक पर अपने पति राजपाल सैनी के साथ घर लौटते समय महिला की कुछ मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद एडवोकेट महिला ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी. घटना के बाद उसका पति फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

घटना के बाद से ही पति है फरार

वहीं पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घटना के बाद से ही पति फरार है, पुलिस नें संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी देश की राजधानी से आत्महत्या का मामला सामने आया था. दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में एक 24 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली थी. मामले में सुसाइड से पहले महिला का एक वीडियो सामने आया था.

नांगलोई में महिला ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या

वीडियो में मृतक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे. मृतका ने वीडियो में ससुराल पक्ष द्वारा उसको कभी स्वीकार न करने और उसके साथ लगातार बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया था. मृतका ने कहा था कि उसको प्रताड़ित किया जाता था और पीटा जाता था. वो एक छोटा सा अपना खुशहाल परिवार बनाना चाहती थी. महिला ने वीडियो बनाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

ये भी पढ़ें: न घर बचा, न परिवार, सिर्फ सन्नाटा 22 साल बाद जेल से लौटे बेगुनाह अर्जुन जानी, कहानी सुन हर आंख हुई नम

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit