
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अनुमान भी जताया था. वहीं आज के लिए आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 80 किमी प्रति घंटा हवां चलने की संभावना है. साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.
दरअसल दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में देर रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला. जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. आईएमडी ने अनुमान जताया कि अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
Visuals from Mandi House. pic.twitter.com/icUO16BBMa
— ANI (@ANI) May 3, 2026
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज (4 मई) से 9 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है. साथ ही दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह-दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं. इसको लेकर आईएमडी ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है.
6 मई से 9 मई तक बढ़ेगी गर्मी
वहीं, अनुमान है कि 5 मई को भी बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश हो सकता है. वहीं 6 मई को तापमान बढ़कर 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके अलावा, 7 और 8 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और तापमान 37-39 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं, 9 मई को मौसम साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.