मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तेल सप्लाई पर मंडराते संकट को देखते हुए पीएम मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की है. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना था कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामानों की सप्लाई न रुके और आम जनता पर इसका बोझ न पड़े.