धरती के इस सबसे गहरे और अनूठे कोने में भौगोलिक स्थिति और रोजमर्रा की जिंदगी बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग है. यहां भरपूर ऑक्सीजन है और कुदरती ‘सनस्क्रीन’ भी है. यहां रहने वालों की जिंदगी बेहद शांत, अनुशासित और आधुनिक है, लेकिन इसमें बड़े शहरों वाली कोई तड़क-भड़क या शोर-शराबा नहीं है. ये जगह धरती की वो सबसे निचली जगह है जहां इंसान बसता है.
