CSK यानी चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिला है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में धोनी की भूमिका अहम हो सकती है. फिलहाल, नए हेड कोच को लेकर एक नाम जो दिया गया है, वो धोनी ने नहीं बल्कि CSK के लिए 3 साल तक खेलने वाले मैथ्यू हेडन ने सुझाया है. (Photo: PTI)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन के मुताबिक दिनेश कार्तिक नए हेड कोच के रोल के लिए परफेक्ट चॉइश हो सकते हैं. मैथ्यू हेडन ने 2008 से 2011 के बीच CSK के लिए खेला है. (Photo: Getty)
हेडन ने स्पोर्ट्सस्टार को दिए इंटरव्यू में दिनेश कार्तिक का नाम बताया. उन्होंने कहा कि उनकी समझ से कार्तिक उस रोल के लिए परफेक्ट हैं. इसके पीछे की वजह उन्होंने उनका लोकल होना बताया. CSK चेन्नई की टीम है और कार्तिक भी चेन्नई से आते हैं. ऐसे में उनका लोकल टच टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. (Photo: Getty)
चेन्नई सुपर किंग्स में हेड कोच का पद स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद से खाली है. फ्लेमिंग की कोचिंग में CSK 5 बार IPL चैंपियन बनी. वहीं 2 बार उसने चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता. (Photo: PTI)
हेडन फिलहाल यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग की टीम ग्लासगो कॉस्मिक के को-ऑनर और हेड कोच हैं. उन्होंने कहा कि CSK अगर फ्लेमिंग की जगह कार्तिक को लाती है तो ये उसका बड़ा कदम होगा. कार्तिक IPL में फिलहाल RCB के साथ बैटिंग कोच और मेंटॉर के तौर पर जुड़े हैं. (Photo: PTI/Getty)
