भारत के कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओले गिरने के दौर अगले 5 दिनों तक जारी रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल तक 12 अप्रैल तक आंधी-तूफान का अलर्ट है. हालांकि, इस राहत के तुरंत बाद 11 अप्रैल से तापमान में 10 डिग्री तक का बड़ा उछाल आएगा, जिससे भीषण गर्मी और लू की शुरुआत होगी.