एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. ये मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 137 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे पाक ने 14वें ओवर में चेज कर लिया.
