निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इसके लिए डीसीपी नई दिल्ली को पत्र भी लिखा है. आरोप है कि उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भेजी गई. शिकायत में सांसद को गोली मारने और पूरे परिवार का सफाया करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पप्पू यादव ने मामले में तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है.
साथ ही उन्होंने धमकी भेजने वाले आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है. सांसद और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी इस धमकी की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ” आज फिर जान से मारने की धमकी फिर मिली है पूरे परिवार को बम से उड़ाने का भी दावा किया है पर हम जनता की सेवा के पथ से विचलित नहीं होंगे युवाओं, छात्रों और मज़लूमों के लिए सब कुर्बान!”
आज फिर जान से मारने की धमकी फिर मिली है
पूरे परिवार को बम से उड़ाने का भी दावा किया हैपर हम जनता की सेवा के पथ से विचलित नहीं होंगे
युवाओं, छात्रों और मज़लूमों के लिए सब कुर्बान!— Rajesh Ranjan Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) July 29, 2026
कंगना के खिलाफ की थी कार्रवाई की मांग
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि BJP की MP कंगना राणावत ने पूरी पीढ़ी को गाली दिया Gutter जनरेशन कहा, हमारी बेटियों पर अनगिनत लोगों के साथ हमबिस्तर होने का आरोप लगाया. उनकी जवाबदेही कब तय होगी? उन्हें सदन से निष्कासित किया जाए. गिरफ्तार कर मुकदमा हो. पप्पू यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी GenZ को फ्रेंड्स कहते हैं. यह उन्हें गटर जनरेशन गद्दार कहती हैं.
जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और कुछ बयानों पर कंगना ने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी. ‘जेन जी’ प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं. जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर फ्रेम में सब कुछ एक साथ इतना खटकने वाला और इतना भद्दा नहीं देखा.”
