बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘प्रहार’ का टीजर रिलीज हो चुका है. डेढ़ मिनट के इस टीजर में राजकुमार राव देश के मशहूर वकील और सांसद उज्ज्वल निकम के किरदार में पूरी तरह ढले नजर आ रहे हैं, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था.