फतेहपुर: 750 करोड़ की परियोजना के भूमि पूजन में अव्यवस्था, माइक न मिलने पर भड़कीं राज्यमंत्री

फतेहपुर: 750 करोड़ की परियोजना के भूमि पूजन में अव्यवस्था, माइक न मिलने पर भड़कीं राज्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर तहसील के मदारीपुर कला में करीब 750 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित शिवर लाइन परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान माइक व्यवस्था और मंच सही न होने पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा राज्यमंत्री कृष्णा पासवान अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदारों पर नाराज हो गईं. कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अव्यवस्था देख दोनों नेताओं ने कड़ी फटकार लगाई.

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जब संबोधन की बारी आई तो माइक और साउंड की समुचित व्यवस्था नहीं मिली. इससे कार्यक्रम कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया. इस पर साध्वी निरंजन ज्योति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस परियोजना पर लगभग 750 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, उसके भूमि पूजन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में माइक तक की व्यवस्था नहीं हो पाना गंभीर लापरवाही है.

जिम्मेदारी के काम करें अधिकारी और ठेकेदार

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नसीहत दी. राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने भी अव्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए.

‘सपा मानसिकता से काम करना छोड़ दीजिए’

साध्वी निरंजन ज्योति ने सख्त लहजे में कहा कि ‘सपा मानसिकता से काम करना छोड़ दीजिए, नहीं तो ठेकेदारी नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और ऐसे में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने व्यवस्था में हुई कमी को स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न होने का आश्वासन दिया.

परियोजना में काम के दौरान गुणवत्ता पर रखें ध्यान

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही. घटना की चर्चा पूरे कार्यक्रम में होती रही. वहीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने मंच से जेई इंजीनियर और ठेकेदार पर भड़कते हुए अपने कार्यकर्ताओं को इस परियोजना में काम के दौरान गुणवत्ता की देखरेख करने को कह दिया.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit