फरीदाबाद में डेटिंग ऐप से ठगी, डॉक्टर से 4.43 करोड़ की धोखाखड़ी, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में डेटिंग ऐप से ठगी, डॉक्टर से 4.43 करोड़ की धोखाखड़ी, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद साइबर थाना NIT पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से करोड़ों की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी अतुल कुमार को दिल्ली से पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक सेक्टर-9 फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने 24 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी डेटिंग वेबसाइट पर एक युवती से दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों के बीच वॉट्सएप कॉल पर भी बातचीत होने लगी. युवती ने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग में एक्सपर्ट बताते हुए निवेश करने के लिए कहा और एक वेबसाइट पर अकाउंट खुलवाया.

4.43 करोड़ की धोखाखड़ी

इसके बाद अप्रैल से जून 2025 के बीच पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4 करोड़ 43 लाख 68 हजार 974 रुपए निवेश कर दिए. जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो रकम नहीं निकली और उसे ठगी का एहसास हुआ.

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

जांच के दौरान साइबर थाना NIT पुलिस ने खाताधारक अतुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि उसने अपना बैंक खाता ठगों को इस्तेमाल करने के लिए दिया था. उसके खाते में ठगी की रकम में से करीब 7.5 लाख रुपए आए थे. आरोपी पेशे से डिलीवरी बॉय है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit