दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हाथों कुछ ऐसे अहम सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर शक पैदा हो रहा है कि लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम को i20 कार में हुआ ब्लास्ट फिदायीन आतंकी हमला हो सकता है. स्पेशल सेल के सूत्रों की मानें तो i20 कार में विस्फोटक लगाया गया था. फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से इस ब्लास्ट के तार जुड़ रहे हैं.