West Bengal Governor News: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गृह मंत्रालय को इस बारे में सूचना दी जा चुकी है. पुलिस और सीआरपीएफ को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है.