दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में जल्द ही नए और दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार होने वाला है. पटना के संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दिल्ली के चिड़ियाघर में कई नए और खूंखार मेहमान लाए गए हैं. इनमें एक बंगाल टाइगर, इंडियन ग्रे वुल्फ (भेड़िये), घड़ियाल, धामन सांप और बार्न उल्लू शामिल हैं. फिलहाल इन सभी जानवरों को क्वारंटाइन में रखा गया है. स्वास्थ्य जांच के बाद इन्हें दर्शकों के लिए बाड़ों में छोड़ दिया जाएगा. बदले में दिल्ली से भी संगाई हिरण और सफेद बाघिन सहित कई जानवर पटना भेजे गए हैं.
