तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने एक क्षेत्रीय दल नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह एनडीए का समर्थन करेंगे. काकोली घोष और सुदीप बंद्योपाध्याय ने रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद ये ऐलान किया. दूसरी ओर अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को पत्र लिखकर किसी भी अलग गुट को मान्यता न देने की मांग की है.