बर्न इंजरी का इलाज कराने आ रहा था मरीज, डॉक्टर-नर्स भी थे सवार, जंगल में गिरा विमान

रांची से दिल्ली जा रहा एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान झारखंड के चतरा जिले के जंगलों में क्रैश हो गया. सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में हादसा हुआ. विमान में मरीज सहित कुल 7 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है. उड़ान के दौरान एटीसी से संपर्क टूट गया था. राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version