बांग्लादेश: हिंदुओं पर अत्याचार जारी, ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने उठाई आवाज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. हाल ही में ढाका में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को मकर संक्रांति न मनाने की खुली धमकी दी है, जिसके लिए माइक पर बाकायदा ऐलान कर चेतावनी जारी की गई है. इन घटनाओं पर ब्रिटेन में भी चिंता व्यक्त की गई है. ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने ब्रिटिश विदेश सचिव को पत्र लिखकर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रीति पटेल ने अपने पत्र में 18 दिनों में छह हिंदुओं की हत्या का जिक्र करते हुए पूछा है कि इस नरसंहार को रोकने के लिए ब्रिटेन ने क्या कदम उठाए हैं. उन्होंने बांग्लादेश में हिंसा की निगरानी, बांग्लादेश से बातचीत के कदम, हिंदू समुदायों की सुरक्षा के लिए आश्वासन, और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए हैं.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version