बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार इतिहास रच गया. कुल मतदान प्रतिशत 66.9 दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद सबसे अधिक है. महिलाओं ने 71 प्रतिशत मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाया. चुनाव आयोग ने इसे पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव बताया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार ने लोकतंत्र में आस्था की मिसाल पेश की है.
