अरबपति एलन मस्क ने मंगलवार रात X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर मतदाताओं से पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को वोट देने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार जोहरन ममदानी का बैलेट पर दो बार नाम होने को स्कैम करार दिया. हालांकि इसके लिए मस्क को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा.
