रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने SPIEF’26 में इस बात पर ज़ोर दिया कि संप्रभुता और संप्रभु फैसले लेने के अधिकार पर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता. भारत को लेकर पुतिन ने कहा कि नई दिल्ली ने बाहर से मिले आदेशों को कभी तवज्जो नहीं दी, कभी उसका पालन नहीं किया. उनका इशारा भारत पर अमेरिकी दबाव की ओर था.