भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बहस, अब फिर टकराए सूर्यकुमार और कुलदीप यादव, Video

भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बहस, अब फिर टकराए सूर्यकुमार और कुलदीप यादव, Video

टीम इंडिया ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटा दी. कोलंबो में 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में भारत ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से हराते हुए सुपर-8 में जगह बनाई. मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह ने तो खूब चर्चा बटोरी लेकिन इनके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव भी चर्चा में आ गए. इसकी वजह रही हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव से उनका टकराव. इस टकराव के एक दिन बाद फिर से सूर्या और कुलदीप के कंधे भिड़ गए, जिसका Video वायरल हो गया.

प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 18 ओवर में ही सिर्फ 114 रन पर ढेर कर दिया था. मैच खत्म होने के बाद जब सभी भारतीय खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे और जीत का जश्न मना रहे थे, उसी दौरान एक घटना ने सबको चौंका दिया. हार्दिक पंड्या गुस्से में कुलदीप यादव को कुछ बोलते हुए नजर आ रहे थे. इससे निराश कुलदीप जब वहां से आगे बढ़कर सूर्यकुमार की तरफ पहुंचे तो उनसे अच्छे से हाथ नहीं मिलाया. इस पर कप्तान भी भड़क गए और उन्होंने भी कुलदीप पर अपना गुस्सा निकाला.

फिर टकराए सूर्या और कुलदीप

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आई. कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए कि जब टीम जीत गई तो फिर इस तरह का बर्ताव क्यों किया गया. मगर जहां क्रिकेट फैंस इस वीडियो के आधार पर अलग-अलग तरह के अनुमान और आशंकाएं जता रहे थे तो वहीं टीम इंडिया में इसे लेकर क्या माहौल था? इसका पता अगले दिन ही चल गया, जब फिर से कुलदीप और सूर्या के कंधे टकराए.

बस इस बार ये गलती से या गुस्से में नहीं हुआ, बल्कि मजे-मजे में हुआ. सूर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो और कुलदीप मैच के बाद वाली घटना की एक्टिंग करते हुए दिखे. इस वीडियो के जरिए सूर्या और कुलदीप ने दिखाया कि टीम में सबकुछ ठीक है और मैदान पर जो हुआ, वो उस वक्त की गरमा-गर्मी के कारण हुआ. फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

किस बात पर भड़के थे हार्दिक और सूर्या?

वापस मैच के बाद वाली घटना पर लौटते हैं. असल में ये सब पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में. इस वक्त तक पाकिस्तान की हार तय हो चुकी थी और आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी. हार्दिक पंड्या की गेंद पर शाहीन अफरीदी ने एक ऊंचा शॉट खेला लेकिन बाउंड्री पर तैनात कुलदीप वहां मौजूद थे. हालांकि एक आसान कैच को लपकने के बजाए कुलदीप ने इसे टपका दिया और गेंद बाउंड्री के पार 6 रन के लिए चली गई. इस पर हार्दिक उस वक्त भी भड़के थे. इस ओवर की ही आखिरी गेंद पर उन्होंने पाकिस्तान की पारी को खत्म कर दिया लेकिन कुलदीप की उस गलती पर हार्दिक तब भी नाराज थे और इसलिए मैदान पर ही मामला खत्म करने के लिए उन्होंने कुलदीप पर अपना गुस्सा उतारा था.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit