भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, मलबे में फंसे कई लोग

मुंबई के भिवंडी में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 8 से 10 लोग मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. कहा जा रहा है कि मरम्मत के दौरान पिलर टूटने से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटे हैं.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version