भिवाड़ी के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ियावास स्थित सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मिट्टी धंसने से कई श्रमिक दब गए, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है. शवों को भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल लाया गया है. मौके पर रेस्क्यू जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.