मथुरा नाव हादसे का Video… कोई डूब रहा तो कोई हाथ-पैर पटक रहा, यमुना में जान बचाने को छटपटाते दिखे लोग

मथुरा नाव हादसे का Video… कोई डूब रहा तो कोई हाथ-पैर पटक रहा, यमुना में जान बचाने को छटपटाते दिखे लोग

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक स्टीमर पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं. जिला प्रशासन ने बताया कि लगभग 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद यमुना नदी से स्टीमर बाहर निकाल लिया गया. स्टीमर पूरी तरह से तहस नहस हो चुका है, लेकिन अभी भी 5 श्रद्धालु लापता हैं. उन्होंने कहा कि कि राहत-बचाव कार्य जारी है.

वहीं इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें श्रद्धालु यमुना नदी में डूबते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा जिला प्रशासन ने बताया कि स्टीमर में 37 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है. वहीं 8 श्रद्धालु घायल और 5 लापता हैं. 14 श्रद्धालु सामान्य हैं. आशंका जताई जा रही थी लापता श्रद्धालु स्टीमर के नीचे दबे हो सकते हैं. हालांकि स्टीमर बरामद कर लिया गया है लेकिन लापता लोगों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है.

लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील

वृंदावन में हुए दुर्भाग्यपूर्ण नाव हादसे के संबंध में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं और न ही किसी प्रकार की घबराहट पैदा करें, क्योंकि जिला प्रशासन लुधियाना और पंजाब सरकार पहले से ही वृंदावन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं. उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता के लिए जगराओं के साथ-साथ जिला मुख्यालय लुधियाना में 24×7 समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं. इनमें 01624-223226 (एसडीएम जगराओं कार्यालय) और 0161-2403100 (डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लुधियाना) शामिल हैं.

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही यह घटना जिला प्रशासन के संज्ञान में आई, बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें तुरंत वृंदावन के लिए रवाना कर दी गईं. उन्होंने एक बार फिर लोगों से इस संकट की घड़ी में एकजुट रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की.

मथुरा जिला प्रशासन ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मथुरा जिला प्रशासन ने वृन्दावन स्थित केशी घाट के निकट यमुना नदी में हुई दुर्घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 0565-2403200 जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने कहा है कि किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417512, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9012881919/9454417583 तथा एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क किया जा सकता है.

दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. पीएम मोदी ने हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit