साउथ दिल्ली के महरौली में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण, बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी का पुलिस एनकाउंटर का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में आरोपी के पैर में गोली लगी दिख रही है, पुलिस उसे उठाकर अस्पताल ले जा रही है और वह चीख रहा है, ‘मर गया… मर गया.’ 22 जून सुबह 5 बजे लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी को गिरफ्तार किया.
