Bengal Politics: बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाने की साजिश का आरोप लगाकर सियासी हलचल मचा दी है. कूच बिहार की रैली में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को दूसरा देश समझने की भूल न करें. उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र करते हुए राज्य के बिगड़ते हालातों पर चिंता जताई. मिथुन ने दावा किया कि जब तक वे जीवित हैं, बंगाल की पहचान को मिटने नहीं देंगे.
