IPL 2026 में जहां ज्यादातर टीमें किसी न किसी तरह से खुद को प्लेऑफ में बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं, वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत लगातार खराब हो रही है. टीम को इस सीजन में एक और शिकस्त का सामना करना पड़ा है. (Photo: PTI)
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई को एक बार फिर इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने हरा दिया. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में CSK ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस तरह मुंबई को IPL 2026 में 7वीं शिकस्त मिली. (Photo: PTI)
भले ही फिलहाल मुंबई को जीत नसीब नहीं हो रही लेकिन टीम कुछ न कुछ रिकॉर्ड बना रही है और ऐसा एक रिकॉर्ड उसने इस मैच में बनाया. मुंबई ने अपनी पारी में 114वां रन बनाते ही T20 क्रिकेट में 50000 रन पूरे कर लिए.
(Photo: PTI)
मुंबई ने 308वें टी20 मैच में ये उपलब्धि की और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई. इस लिस्ट में मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की घरेलू टीम समरसेट है, जिसके नाम 48,244 रन हैं.
(Photo: PTI)
वहीं तीसरे नंबर पर मुंबई की ही IPL राइवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसके नाम 295 मैच में 47,304 रन हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स चौथे नंबर पर है, जिसके नाम अब 286 मैच में 46,598 रन हो गए हैं. (Photo: PTI)
