मुकुट, पगड़ी और चंद्रमा… महाकाल मंदिर में अहमदाबाद के भक्त ने चढ़ाए 70 लाख के आभूषण

मुकुट, पगड़ी और चंद्रमा… महाकाल मंदिर में अहमदाबाद के भक्त ने चढ़ाए 70 लाख के आभूषण

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर वैसे तो प्रतिदिन ही सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन सोमवार शाम बाबा महाकाल के एक भक्त ने कुछ ऐसा किया कि चारों ओर उसी की चर्चा हो रही है. यह भक्त बाबा महाकाल के दरबार में अपने परिवार के साथ पहुंचा था, जहां उसने भगवान का पूजन-अर्चन किया और उन्हें एक दो नहीं, बल्कि लगभग 70 लाख रुपए की चांदी से बने आभूषण भेंट कर दिए.

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़ीया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से बाबा महाकाल के अनन्य भक्त महेश भाई भगवान दास ठाकुर 29 किलो 941 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर मंदिर पहुंचे थे, जिन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद यह आभूषण बाबा महाकाल को अर्पित किए.

जानें क्या-क्या दान किया

आपने बताया कि बाबा महाकाल को अर्पित किए गए चांदी के आभूषण में बाबा को अर्पित की जाने वाली हर सामग्री शामिल थी, जिसमें चांदी का गंगाजली मुकुट, चांदी की पगड़ी, त्रिपुण्ड, चंवर, चांदी की मुण्डमाला, नागफन जड़ित मुकुट, सूर्यकिरण जड़ित मुकुट, चंद्रमा मुकुट, डमरू घंटी, रुद्राक्ष माला, कुण्डल, कटोरा, चन्द्रमा, नेत्र, धूपिया, गरुड़ आदि विशेष रजत श्रृंगार सामग्री शामिल है. जिसका उपयोग बाबा महाकाल के श्रृंगार से लेकर पूजन के दौरान होता है.

Ujjain

मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत

अहमदाबाद गुजरात से आए श्रद्धालु महेश भाई और उनके साथ आए सभी लोगों का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया. इन श्रद्धालुओं ने लाखों रुपए के चांदी के आभूषण बाबा महाकाल को अर्पित किए थे. यही कारण था कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने दानदाता का स्वागत एवं सम्मान किया. विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दानदाता द्वारा दी जाने वाली सभी सामग्री का उपयोग किया जाता है.

Mahakaleshwar

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में सोने-चांदी के आभूषण दानदाताओं के द्वारा बाबा महाकाल को अर्पित किए ही जाते हैं, लेकिन इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर के अन्य क्षेत्र में दानदाताओं के सहयोग से अन्न क्षेत्र का निशुल्क संचालन किए जाने के साथ ही मंदिर की गौशाला और अन्य सेवा उपक्रम भी संचालित होते हैं. बाबा महाकाल के कई भक्त ऐसे हैं जो की बाबा महाकाल को अर्पित किए जाने वाले श्रृंगार से लेकर उन्हें नित्य उपयोग मे आने वाली सामग्री दूर-दूर से मंदिर में पहुंचते हैं. इन भक्तों की बस यही मंशा रहती है कि उनके द्वारा दिया गया दान बाबा महाकाल की सेवा में लगे.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit